पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के चलते देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से बढ़ रही है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि, पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर की अपेक्षा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर काफी सस्ते पड़ते हैं। इनमें मेंटनेंस के साथ चार्जिंग का खर्चा भी काफी कम आता है। जिसके चलते महंगाई के इस दौर में लोगों की अच्छी खासी बचत होती है। अगर आप भी जल्द ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको यहां हम कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…..
OLA S1 Pro – ओला एस वन प्रो में 115 किमी प्रति घंटा टॉप स्पीड है और इसकी रेंज 181 किमी है। यह तीन सेकेंड्स के भीतर 40 किमी तक की स्पीड पकड़ सकती है और 18 मिनट में यह 75 किमी चल सकती है, जबकि इसका होम चार्जिंग टाइम साढ़े छह घंटे है। ओला के इन दोनों स्कूटर्स में फिक्स्ड बैट्री है और इनके साथ 750 वॉट का पोर्टेबल चार्जर आता है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 से शुरू होती है।
Gravton Quanta – हैदराबाद बेस्ड स्टार्टअप कंपनी ग्रेवटॉन ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Gravton Quanta जून 2021 में लॉन्च किया था। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 99 हजार रुपये है। वहीं कंपनी का दावा है कि, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 320 किमी की दूरी तय कर सकता है। आपको बता दे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3KW की बैटरी दी गई है जो 180Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
Hero Electric Nyx HX – ड्यूल बैटरी वाले हीरो के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत लगभग 63 हजार रुपये (एक्स शोरूम) है। कंपनी दावा करती है कि स्कूटर में 165 किमी. तक की रेंज मिलती है। इसमें 1.53kWh की पोर्टेबल बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज होने में 4 से 5 घंटे लगते हैं। स्कूटर की टॉप स्पीड 42kmph की है।
यह भी पढ़ें: झटपट चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल, Charge City यहां सेटअप करेगी चार्जिंग स्टेशन
प्योर ईवी Epluto – लिथियम आयन बैट्री पैक के साथ आने वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी कीमत दिल्ली एक्स शो-रूम के अनुसार 71,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्योर ईवी Epluto में air-cooled इंजन दिया गया है जो अधिकतम पावर देता है। यह 1800w मोटर पावर द्वारा संचालित है, इसकी बैट्री को फुल चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है। इसमें फ्रंट ब्रेक डिस्क और पिछली पहिये में ड्रम टाइप दिया गया है। इस स्कूटर में एबीएस, ड्यूल Channel, स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Bounce Inifinity E1 या Ola S1 में कौन सा लेना चाहिए ई-स्कूटर, जानें- किसमें क्या बेहतर?
Benling फाल्कन एलआई – Delhi में Benling India Benling Falcon LI की कीमत 71,248 रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह 3 कलर्स वेरिएंट ब्लैक,रेड,व्हाइट में उपलब्ध है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 70-75 km की रेंज देती है। यह 60 V, 22 Ah बैट्री क्षमता के साथ आता है, जिसे फुल चार्ज करने पर चार घंटे का समय लगता है।