Kesari Movie Review and Rating: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ सिनेमाघरों में 21 मार्च को दस्तक दे चुकी है। लंबे समय से अक्षय कुमार के फैन्स इस फिल्म का  बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी के साथ ही फैन्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है। होली के खास मौके पर फिल्म केसरी को रिलीज किया जा चुका है। बेहद शानदार तरीके से फिल्म  ‘केसरी’ को पर्दे पर उतारा गया है। अक्षय कुमार फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, वहीं परिणीति चोपड़ा फिल्म में एक बहादुर सिपाई की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

21 जाबांज सिख सिपाहियों की वीरगाथा- ‘केसरी’ जुनून, जोश और जांबाजी से भरी है। 1897 में ये युद्ध हुआ था जिसमें 10000 अफगानियों को इन 21 सिखों ने मिल कर धूल चटा दी थी। उस वक्त इन शूरवीरों का खौफ ऐसा था कि इन सिपाहियों की दिलेरी देख कर ये 10000 अफगानी हमलावरों को अपने पांव खींचने पड़ गए थे।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर के अलावा हीरो जौहर, अरुणा भाटिया, अपूर्वा मेहता और सुनीर खेतेरपाल ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय फिल्म में एक डायलॉग बोलते हैं- ‘एक अंग्रेज ने कहा था- हिंदुस्तान की मिट्टी से डरपोक पैदा होते हैं, आज जवाब देने का वक्त आ गया है।’ इस तरह के डायलॉग्स दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ रहे हैं जो दर्शकों में जोश जगाने के लिए काफी है।

बता दें, 12 सितंबर 1897 को ऐतिहासिक लड़ाई सारागढ़ी युद्ध हुआ था। यहां एक आर्मी पोस्ट पर ब्रिटिश सेना के तौर पर 21 सरदार तैनात किए गए थे। इस दौरान 10 हजार अफगानियों ने अचानक उस पोस्ट पर हमला कर दिया था। ऐसे में सेना को हवलदार ईशर सिंह ने दिशा निर्देश देने और बाकी जवानों को कमांड देने की जिम्मेदारी ली थी। फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में हैं। अक्षय की पत्नी का किरदार परिणीति निभा रही हैं। केसरी में दर्शक अक्षय कुमार की एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों की अदाकारी दिल को छू लेने वाली है।

इस फिल्म से तीन गाने सामने आए। फिल्म के ये तीनों ही गानें शानदार हैं। सारागढ़ी युद्ध के जाबांज सिख सिपाहियों के जज्बे और जुनून को दर्शाते ये गाने गानों में पड़ते ही तन बदन में जोश पैदा करते हैं। वहीं एक गाना ऐसा भी है जिसके अलफाज सुनकर आपकी आंखें आसुओं से डबडबा जाएंगी। यह गाना है-तेरी मिट्टी। B Praak द्वारा गाए गए इस गाने में एक दर्द महसूस किया जा सकता है। अरको ने इस गाने में अपना म्यूजिक दिया है। मनोज मुंतासिर ने इस गाने को लिरिक्स दिए हैं। फिल्म से दूसरा गाना पैपी स्टाइल में पेश किया गया है। फिल्म का दूसरा गाना है- सान्नू केहंदी…। रोमी और ब्रिजेश शांडिल्य ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। म्यूजिक तनिष्क बाग्ची का है और लिरिक्स कुमार के हैं। इसके अलावा एक और गाना है- अज सिंह गरजेगा..। गाने को जेसेबी ने अपनी आवाज दी है। चिरंतन भट्ट ने म्यूजिक डायरेक्ट किया है। लिरिक्स कुंवर जुनेजा के हैं।

 (और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)