जॉली एलएलबी 2 करते समय सबसे बड़ी चुनौती जो अक्षय कुमार के सामने थी वो लोगों की उम्मीद पर उतरने की थी। इसकी वजह पहली फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। उनकी उम्मीद को बरकरार रखने का जिम्मा अक्षय कुमार के कंधों पर था। पहली फिल्म में जगदीश त्यागी का किरदार अरशद वारसी ने निभाया था। पूरी फिल्म उनके कंधों पर थी। उनका जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) के साथ दिखाया गया फ्रेंडली हंसी मजाक अभी तक हम सभी की यादों में ताजा है। इस बार जब हम बदले हुए जगदीश मिश्रा उर्फ जॉली यानी अक्षय कुमार से मिले तो पहला सवाल मन में आया क्या सुभाष कपूर को अक्षय में एक नया वारिस दिखाई दिया?

अक्षय जल्द ही सभी को अपने जॉली सेल्फ से मिलवाते हैं। यह एक ऐसा किरदार है जो चालाक तो है लेकिन कंन्फ्यूज भी है। उसके ज्यादातर हथकंडे उसके खिलाफ चले जाते हैं और वो एक बड़े ब्रेक की तलाश में नजर आता है। उसकी पत्नी पुष्पा (हुमा कुरैशी) अपनी ड्रिंक एंज्यॉय करते समय जॉली के दिमाग में कुछ सेंस भरना चाहती हैं। लेकिन वो बदलाव के लिए राजी नहीं होता। उसका मानना है कि- एक अच्छी जिंदगी केवल पैसे आ सकती है।

इस बार भी जज के नाम को त्रिपाठी ही रखा गया है। पहली फिल्म की बजाए इस फिल्म में सौरभ शुक्ला का किरदार थोड़ा अलग है। उनके कलीग माथुर (अन्नू कपूर) काम में जॉली के लिए और परेशानियां बढ़ाते हैं। हालांकि चीजें उस समय एकदम अलग टर्न ले लेती हैं जब जॉली कोर्ट में इकबाल कासिम (मानव कौल) के खिलाफ खड़ा हो जाता है।

इसके बाद फिल्म पूरी तरह से बदल जाती है और भारतीय न्याय प्रक्रिया पर कमेंट्री की तरह नजर आती है। लेकिन जॉली के लिए यह केवल शुरुआत होती है। वो भ्रष्ट और ताकतवर लोगों के खिलाफ लड़ता है और जो उसे अनजानी जगहों और खतरनाक लोगों के बीच ले जाते हैं। फिल्म की रीढ़ अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग है। उनके डायलॉग, एक्टिंग, थिएट्रिक्स सब काफी अच्छे हैं। लेकिन अरशद वारसी की तरह एक दमदार स्पीच उन्होंने नहीं दी है। लेकिन फिर भी फिल्म दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने में कामयाब होगी।

यहां देखें Jolly LLb 2 Movie Trailer

https://www.youtube.com/watch?v=EtZxHBRXf88