Virgo Eight Years Horoscope: वैदिक ज्योतिष ज्योतिष अनुसार कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता, अर्थव्यवस्था, व्यापार और मित्र का कारक माना जाता है। साथ ही बुध ग्रह लगभग 1 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।

वहीं देवताओं के गुरु बृहस्पति 13 महीने में और कर्मफल दाता शनि देव 30 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इन ग्रहों का गोचर ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है। आपको बता दें कि शनि ग्रह अभी अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और गुरु ग्रह मीन में संचरण कर रहे हैं लेकिन इसी साल अप्रैल में गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 8 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 8 साल कन्या राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…

जानिए, कन्या राशि के लोगों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे

वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्मफल दाता शनि देव आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में भ्रमण कर रहे हैं और यह भाव रोग, शत्रु, चोट, हानि, विश्वासघात और कोर्ट- कचहरी का स्थान माना जाता है। मतलब शनि देव 2023, 24 और 2025 के आधी साल तक शनि देव यही विराजमान रहेंगे। इसलिए आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे वो भी बनेंगे। क्योंकि शनि देव अपने घर में हैं। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

ये साल रहेंगे शुभ फलदायी

वहीं साल 2025 की आधी साल, 2026 और 27 में यह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में गोचर करेंगे और यह आपकी लग्न भाव को देखेंगे, जहां आपकी राशि कन्या विराजमान हैं। इनकी कन्या राशि के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्य की सिद्धि होगी। वहीं इच्छाओंं की पूर्ति होगी। लेकिन यहां आपकी मैरिज लाइफ में दिक्कत आ सकती है।

ये साल हो सकते हैं हानिकारक

ज्योतिष शास्त्र अनुसार साल 2028, 29 और 2030 की आधी साल तक मेष राशि में नीच होकर गोचर करेंगे। यह आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में नीच होंगे। इसलिए इस समय आपको कोई बीमारी हो सकती है। कैंसर जैसे रोग हो सकते हैं। लीवर, नवर्स सिस्टम, पैर, नस, घुटनों, टीबी से संबंधित बीमारी हो सकती हैं।

गुरु बृहस्पति का मिलेगा आशीर्वाद

आप लोगों को साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्योंकि यहां गुरु ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसलिए मिथुन में रहकर इनकी सुख, साधन, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद के घर में रहेगी। इसलिए इस समय आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही साल 2025 में जब देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होंगे। तो आपको बहुत अच्छा फल होंगे। इस समय आपको विवाह बहुत अच्छे घर में हो सकता है। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको कोई पद मिल सकता है। वहीं इस समय जमीन- जायदाद लाभ मिल सकता है। वहीं अगर आप विदेश से जुड़ा हुआ कार्य करते हैं, तो अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही 2028 में आपको गुरु ग्रह का फिर से आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल