Leo Eight Years Horoscope: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं और वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही सूर्य ग्रह लगभग 1 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।
वहीं गुरु ग्रह 13 महीने में और शनि देव 30 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इन ग्रहों का गोचर ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और गुरु ग्रह मीन में, लेकिन अप्रैल मतलब इस महीने गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 8 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 5 साल सिंह राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…
जानिए, सिंह राशि के लोगों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे
वैदिक ज्योतिष अनुसार सिंह राशि के लोग पिछली 3 साल से थोड़े परेशान चल रहे हैं। क्योंकि शनि देव की सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव से शत्रुता का भाव है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली के शनि देव मार्केश हैं। साथ ही वह सप्तम भाव के स्वामी होकर 12वें भाव में विराजमान हैं। इसलिए अभी 17 जनवरी से कुंभ राशि में विराजमान हैं और शश नाम का राजयोग बना रहे हैं। साथ ही कुंभ राशि में बैठकर सप्तम दृष्टि शत्रु राशि सिंह पर डाल रह रहे हैं।
ये साल हो सकते हैं कष्टकारी
वहीं शनि देव आपको साल 2023, 24 और 2025 की आधी साल तक मानसिक तनाव देंगे। साथ मान- सम्मान की हानि रहेगी। साथ ही कोई रोग हो सकता है। सिर में कोई परेशानी होना, मासपेशियों से संबंधित कोई रोग हो सकता है। साथ ही रक्त का थक्का जम सकता है। वहीं रक्त से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही इसलिए आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संबंध भी इस समय खराब हो सकते हैं। इसलिए किसी बात को आवेश में न आएं।
वहीं 2025 की आधी साल और 2026, 2027 के बाद शनि देव आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आयु को तो बल मिलेगा। लेकिन यहां भी यह मीन राशि में रहकर अच्छा फल नहीं देंगे। क्योंकि यह छठे, सप्तम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में बैठेंगे। इसलिए आपको संयम से काम लेना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप पर इस समय शनि की ढैय्या भी चल रही होगी। साल 26 और 27 में आपको विशेष ख्याल रखना होगा।
शनि देव नीच अवस्था में करेंगे भ्रमण
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव साल 2028, 29 और 30 की आधी साल में शनि देव आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर नीच अवस्था में संचरण करेंगे। इसलिए यह समय भी ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। संघर्ष ज्यादा करना होगा। साथ ही किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। शनि देव से यह फल आपको मिलेगा।
इन सालों मे मिलेगा गुरु ग्रह का आशीर्वाद
आप लोगों को देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद साल 2023, 24, 25, 27, 28, 30 में आपके लिए सकारात्मक हैं। इसलिए गुरु के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र हैं। इसलिए जो काम आपके शनि बिगाड़ेंगे, उनको गुरु ग्रह बनाएंगे।
करें ये महाउपाय
आपको शनि की पूजा करनी चाहिए। साथ ही काले नीले कपड़े कम पहनें। वहीं हर शनिवार शनि देव की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल दीपक जलाएं। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को तेल चुपड़ी रोटी बांटे और कुत्ते को रस्क खिलाएं।