Yearly Horoscope 2020, वार्षिक राशिफल 2020: नये साल की शुरुआत कुंभ राशि और कन्या लग्न में हो रही है। नये साल के स्वामी शनि व लग्न स्वामी बुध वर्ष कुंडली के अनुसार लग्न से चतुर्थ भाव में सूर्य, केतु, गुरु के साथ विराजमान हैं। जो इस बात के संकेत दे रहे हैं कि परिश्रम के अनुसार आपको उचित फल प्राप्त होगा। वर्ष लग्न से चंद्रमा छठे भाव में होने से आलसी व दूसरे के ऊपर आश्रित रहने वालों के लिए यह साल अच्छा नहीं है। जानिए ग्रहों की स्थिति को देखते हुए किस राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है…

मेष राशिफल: आपके लिए नया साल उम्मीदों भरा रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा। यात्रा के कई योग बनेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। पढ़ें अपना पूरा राशिफल

वृष राशिफल: ये साल आपके लिए उन्नति भरा रहने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन और बिजनेस दोनों में सफलता हासिल होगी। शनि आपकी कुंडली के 12वें स्थान में होने से आपको शुरुआत में थोड़ी पेरशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस साल आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जायेगी। पढ़ें पूरा राशिफल

मिथुन राशिफल: ये साल आपको पदोन्नति दिलायेगा। आप फिट रहने की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे। मंगल छठे भाव में होने से आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बाकी ग्रहों की शुभ स्थिति आपकी परेशानियों को कम करने में मदद करेगी। पढ़े पूरा राशिफल

कर्क राशिफल: इस साल आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा। कठिन परिश्रम करने के बाद ही उचित फल की प्राप्ति होगी। चंद्रमा की स्थिति आपके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डाल सकती है। छठे स्थान पर बुध, गुरु, शनि और केतु की युति आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगी। पढ़े पूरा राशिफल

सिंह राशिफल: करियर के हिसाब से नया साल आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य पंचम भाव में बुध, गुरु, शनि व केतु के साथ बैठकर बुधादित्य योग बना रहे हैं जिससे आपकी साख बढ़ेगी। पढ़ें पूरा राशिफल

कन्या राशिफल: आपके लिए नया साल काफी बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपके ऊपर ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जायेगा। मार्च का महीना आपके लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। पढ़ें पूरा राशिफल 

तुला राशिफल: आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको हर कार्य में परिजनों का साथ मिलेगा। धन भाव में मंगल के होने के कारण धन प्राप्ति के आसार रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ भी मिल सकता हैं। पढ़ें पूरा राशिफल

वृश्चिक राशिफल: सुख समृद्धि लेकर के आयेगा ये नया साल। लेकिन सेहत का रखना होगा खास ध्यान। वाहन खरीदने के बन रहे हैं योग। शनि थोड़ा आपको मानसिक चिंता दे सकते हैं। राहु केतु की स्थिति आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पढ़ें पूरा राशिफल

धनु राशिफल: इस वर्ष आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों का सपना इस साल पूरा हो सकता है। 11 मई को शनि के वक्री होने से धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान लेन-देन करने से बचना होगा। पढ़ें पूरा राशिफल

मकर राशिफल: आपके लिए यह साल मिला जुला रहने वाला है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपके कष्ट कम होंगे। गुरु के साथ शनि का गोचर आपकी कुंडली में नीचभंग राजयोग बनायेगा जिसका सकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरा राशिफल

[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ राशिफल: इस साल आपके ऊपर शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जायेगा। जो आपके कष्ट बढ़ाने का काम करेगा। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान पहुंचेगा। पढ़ें पूरा राशिफल

मीन राशिफल: मीन वालों के लिए ये साल शानदार साबित होगा। नौकरी, बिजनेस, करियर आदि में आपको खास तरक्की देखने को मिलेगी। आपकी राशि के स्वामी मंगल आपका भाग्योदय करायेंगे। राहु भी राशि बदलते ही आपको शुभ फल प्रदान करने लगेगा। पढ़ें पूरा राशिफल