ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों का हमारी जिंदगी में विशेष महत्व होता है। इन्हें धारण करने से मनुष्य की बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में कोई ग्रह कमजोर स्थिति में है, तो उन्हें राशि और ग्रह के अनुसार रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिंदगी की तमाम मुश्किलों और परेशानियों को लेकर रत्न सुझाए गए हैं। राशि अनुसार रत्न धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

कुंडली में ब्रहस्पति ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए पुखराज रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो ज्यादातर लोग पीला पुखराज धारण करते हैं, हालांकि पुखराज कई प्रकार के होते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सफेद पुखराज को धारण करने से मनुष्य के ज्ञान में वृद्धि होती है। इसके अलावा आर्थिक समस्या दूर हो जाती है और धन में वृद्धि होती है।

सफेद पुखराज को धारण करने से संतान प्राप्ति के योग भी बनते हैं। बता दें की सफेद पुखराज को हर कोई धारण नहीं कर सकता। इसलिए हमेशा ज्योतिषाचार्यों की सलाह पर ही इस रत्न को धारण करें। जहां कुछ राशि के जातकों को सफेद पुखराज धारण करने से शुभ लाभ मिलते हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए यह अशुभ माना जाता है।

इन राशि के लोग सफेद पुखराज कर सकते हैं धारण: गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। ऐसे में धनु और मीन राशि के जातकों के लिए सफेद पुखराज धारण करना शुभ होता है। इसके अलावा मेष, वृश्चिक और कर्क राशि के जातक भी सफेद पुखराज को धारण कर सकते हैं। बता दें की सफेद पुखराज, शुक्र ग्रह का रत्न है। ऐसे में सफेद पुखराज धारण करने से जातक की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

इन राशियों को भूलकर भी धारण नहीं करना चाहिए यह रत्न: जानकारों के मुताबिक वृष, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को सफेद पुखराज भूलकर भी धारण नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर इन राशियों के जातक इस रत्न को धारण करते हैं तो उन्हें अपनी जिंदगी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।