Palmistry Lines Reading: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति की हथेली का विश्लेषण करके उसके भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। साथ ही हाथ में कई ऐसे निशान होते हैं, जो व्यक्ति के भाग्यशाली बनाते हैं। साथ ही व्यक्ति के पास धन- दौलत की कमी नहीं रहती है और उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में X निशान के बारे में, हस्तरेखा शास्त्र में इस निशान को बेहद शुभ माना जाता है।
गुरु पर्वत पर हो X का निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हथेली में गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न हो तो यह बेहद शुभ होता है। ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसको जीवनसाथी बहुत अच्छा मिलता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति ज्ञानवान होता है और समाज में उसको मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।
सूर्य पर्वत पर हो X का चिह्न
हथेली में सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान की हानि होती है। ऐसे लोग प्रशासनिक लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही इन लोगों का आत्मविश्वास बहुत हाई होता है। ये लोग अपने क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही इनको जीवन में खूब लोकप्रियता मिलती है।
दोनों हाथों में हो X निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के दोनों हाथों में एक्स का निशान होता है। उन लोगों को अपने मारने के बाद अपने पीछे विरासत छोड़ जाते हैं। ये उन लोगों में से होते हैं जिन्हें मरने के बाद भी याद किया जाता है। साथ ही ये लोग भीड़ से कुछ अलग करते हैं।
शनि पर्वत पर हो X का चिह्न
यदि हथेली की मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत पर क्रॉस हो तो यह अशुभ माना जाता है। शनि पर्वत पर X का निशान व्यक्ति को लड़ाई-झगड़े में चोट लगने की संभावना बनाता है। यह चोट गहरी हो सकती है।