Chandal Yog In Hand: व्यक्ति के हाथ में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के योग होते हैं। जिसमें अगर शुभ योग हाथ में हो तो व्यक्ति करियर की ऊंचाइयों को छूता है। व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। वह राजसी सुख भोगता है। वहीं अगर हाथ में अशुभ योग स्थित है तो व्यक्ति को जीवनभर संघर्षों का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता है। जीवन में भौतिक सुखों का अभाव रहता है। यहां हम ऐसे ही एक अशुभ योग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है चांडाल योग, जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है, उसे जीवनभर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन में एक के बाद संकट आते रहते हैं। किस्मत का साथ नहीं मिलता, आइए जानते हैं हाथ में कहा और कैसे बनता है ये योग और इसका जीवन में प्रभाव…

हाथ में ऐसे बनता है चांडाल योग

हस्तेरखा शास्त्र अनुसार यदि हाथ में गुरु और राहु ग्रह की रेखाएं आपस में परस्पर मिलती हों तो चांडाल योग बनता है। 

चांडाल योग का जीवन पर प्रभाव

इस योग के हाथ में बनने से व्यक्ति को किस्मत का साथ नहीं मिलता है। साथ ही वह भाग्यहीन होता है। वह आजीविका के लिए बहुत संघर्ष करता है। साथ ही वह कई बार अपनी आजीविका बदलता है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती है। वहीं व्यक्ति के काम बनते- बनते बिगड़ जाते हैं। साथ ही इस योग के कारण व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। डिप्रेशन होता है।  इसके अलावा जातक को मृत्‍यु, डर, दु:ख, अपयश, रोग, गरीबी, आलस्य और कर्ज झेलना पड़ता है।

व्यक्ति को शेयर बाजार और सट्टा में होता है नुकसान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है। उसे जुए की लत लग जाती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति अपना सारा धन जुए में हार जाता है और वह दिवालिया हो जाता है।

व्यक्ति होता है नास्तिक

ये योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है उसको ईश्वर में आस्था नहीं होती है। वह नास्तिक होता है। साथ ही वह केवल कर्म पर विश्वास रखता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल