Chamar Yog: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखा और चिह्न कई शुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसमें से प्रमुख गजलक्ष्मी, शश, लक्ष्मी, पुष्कल, चामर आदि योग होते हैं। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं चामर योग के बारे में, जो भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है। मतलब ये योग जिस व्यक्ति की हथेली में होता है तो व्यक्ति के पास अकूत धन- दौलत होती है। साथ ही व्यक्ति के पास खूब संपत्ति होती है और व्यक्ति दीर्घायु होती है। वहीं ऐसे व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं हाथ में कैसे बनता है ये योग और इसके लाभ…

ऐसे बनता है हाथ में चामर योग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हाथ ही उंगलियां लंबी हो और उस पर नाखून लाल आभा लिए हों। साथ ही सूर्य रेखा लंबी और पुष्ट हो और उसका उद्गम मणिबंध से हुआ हो। इसके साथ ही भाग्य रेखा का उद्गम भी मणिबंध से हुआ हो और दोनों रेखाएं उद्गम स्थान पर मिली हुई हों तो चामर योग बनता है।

व्यक्ति होता है विद्वान और प्रतिष्ठित

इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति अत्यन्त उच्च प्रतिष्ठित और विद्वान लोगों के द्वारा पूजा जाता है। साथ ही वह खुद भी बेहद विद्वान होता है। साथ ही उसको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं ऐसे लोग विदेश में जाकर भी अपना नाम कमाते हैं। वहीं ये लोग मेहनती होते हैं और मेहनते के दम पर कम समय में सफलता हासिल करते हैं।

व्यक्ति होता है दीर्घायु

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में ये योग होता है वे लोग वेदों और शास्त्रों को जानने वाले होते हैं। इसके साथ ही  व्यक्ति दीर्घायु होता है। साथ ही उनको सरकार से कोई ईनाम या पुरुस्कार मिलता है। वहीं इस योग के प्रभाव से व्यक्ति लेखक होते हैं। साथ ही ऐसे लोग स्पष्टवादी भी होते हैं और यह लोग दूसरों की मदद भी करते हैं। वहीं ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। साथ  ही ऐसा व्यक्ति अनुशासित होता है और उसको लापरवाही पसंद नहीं होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल