Chamar Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसकी कुंडली में ग्रह शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में यहां हम यहां एक ऐसे शुभ योग के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका नाम है चामर योग, यह योग भाग्यशाली लोगों की कुंडली में बनता है। मतलब जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है, वह व्यक्ति जीवन में सभी सुखों को भोगता है। साथ ही वह काफी प्रतिष्ठित, विद्वान और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाला होता है। आइए जानते हैं कुंडली में कैसे बनता है चामर योग और इससे मिलने वाले लाभ…

ऐसे बनता है चामर योग

1- यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में लग्नेश अपनी उच्च राशि में विराजमान हों और उन पर गुरु ग्रह की दृष्टि पड़ रही हो तब चामर योग का निर्माण होता है। जैसे चंद्रमा पहले भाव के स्वामी हैं और अपनी उच्च राशि यानी वृष में हैं तो उन पर गुरु की दृष्टि पड़ रही हो तब चामर योग का निर्माण होगा।

2- जन्मकुंडली में जब शुभ ग्रह लग्न भाव पर स्थित हों। इसके साथ ही शुभ ग्रह का भावेश या लग्नेश शुभ भाव में बैठे हुए हो तब चामर योग बनता है।

3- वैदिक ज्योतिष अनुसार जन्मकुंडली में जब शुक्र ग्रह दूसरे, पांचवें, आठवें और 11वें भान पर हों और बृहस्पति पहले स्थान में हों, तब चामर योग का निर्माण होता है।

चामर योग से मिलते हैं ये लाभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में चामर योग बनता है, वह व्यक्ति दूरदर्शी और बुद्धिमान होता है। साथ ही व्यक्ति नेता या नेता के समान के पद को पाता है। वहीं व्यक्ति दीर्घायु होता है। साथ ही उनको सरकार से कोई ईनाम या पुरुस्कार मिलता है। वहीं इस योग के प्रभाव से व्यक्ति लेखक होते हैं। साथ ही ऐसे लोग स्पष्टवादी भी होते हैं और यह लोग दूसरों की मदद भी करते हैं। वहीं ये लोग कम समय में ही खूब नाम कमा लेते हैं। वहीं जिस व्यक्ति की कुंडली में ये योग होता है वह वेदों और शास्त्रों को समझने वाला वक्ता भी होता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल