Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 31 जनवरी से 6 फरवरी का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। यह सप्ताह वैसे भी कुछ बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि धन और वैभव के दाता शुक्र देव 29 जनवरी को मार्गी हो चुके हैं। तो आइये बिना देर किये जानते हैं कि 31 जनवरी से 06 फरवरी का यह सप्ताह, आपकी राशि के लिए क्या कुछ नया और ख़ास लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि: इस सप्ताह ग्रहों स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी। लेकिन किसी भी कार्य करने से पहले प्रॉपर प्लानंग और किसी बुजुर्ग या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेलें। तो आपका नुकसान होने से बच सकता है। युवा वर्ग तथा छात्र अपने करियर और पढ़ाई के प्रति पूरी तरह गंभीर रहेंगे और उनका पढ़ाई में भी मन लगेगा। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। इस सप्ताह आप कुछ घरेलु समान भी खरीद सकते हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। गले और नाक में इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
वृष राशि: इस वीक आपको व्यापार में रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। इसलिए प्रयासरत रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। लेन- देन करते समय कुछ सावधानी बरतें। साथ ही इस सप्ताह किसी पारिवारिक समस्या से निजात मिल सकती है। निगेटिव लोगों से दूसी बनाकर रखें, तो बेहतर होगा। कोई नजदीकी रिश्तेदार से आपके संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए शब्दों का चयन सही से करें। इस सप्ताह खर्चें ज्यादा हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। घर पर किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। गर्भवती महिलाएं इस सप्ताह सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ संंबंध मधुर रहेंगे। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के रोगी इस सप्ताह अपना विशेष ख्याल रखें।
मिथुन राशि: इस सप्ताह किसी निकट संबंधी के साथ कोई गंभीर मुद्दे पर बातचीत हो सकती है और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके और आपकी सेहत के लिए क्या अच्छा है और क्या गलत, ये बात सिर्फ़ आपसे बेहतर कोई दूसरा नहीं समझ सकता। इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें। साथ ही, सही फ़ैसले को लेते समय अपने दिमाग को शांत रखें, और जितना संभव हो खुद को व्यसनों से दूर ही रखें। तो बेहतर होगा। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या उनकी वाहवाही हो सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उसको इस सप्ताह नौकरी मिल सकती है इसलिए प्रयासरत रहें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
कर्क राशि: इस राशि के जो लोग पहले से ही विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई बड़ी पदोन्नति या लाभ मिलने की प्रबल संभावना बनती दिखाई दे रही है, जिसके कारण कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और आपके सहकर्मी भी इस दौरान आपको पूरा समर्थन देते हुए नज़र आयेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से बिना वजह वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। हालांकि जल्दी ही सच्चाई का खुलासा भी हो जाएगा। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं हैं, उससे अभी बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
सिंह राशि: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य, सामान्य से काफी बेहतर रहेगा। जिसके कारण आप बेहतर सेहत का आनंद लेते दिखाई देंगे। यदि आप किसी पुरानी समस्या से पीड़ित थे तो, उससे निजात मिल सकती है। इस हप्ता आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। व्यापार समान्यतय अच्छा ही रहेगा। ऑफिस संबंधित कोई भी प्रोजेक्ट पूरा करने से पहले एक बार पुनः निरीक्षण अवश्य कर लें। तो बेहतर होगा। काम-काज के साथ अपने परिवार को भी समय दें, तो आपको मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या राशि: इस सप्ताह आपको अपने अंदर, ज़रूरी आत्मविश्वास की कमी की अनुभूति हो सकती है। जिस कारण आप कोई आवश्यक निर्णय भी नहीं ले सकेंगे और व्यापार या कार्यक्षेत्र में कोई डील आपके हाथ से फिसल सकती है। हा जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें इस सप्ताह नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। भाई-बहन अथवा किसी नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ समय बर्बाद करने से बचें, तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य समान्यतया अच्छा ही रहेगा।
तुला राशि: इस सप्ताह सेहत से जुड़ी कुछ समस्या, आपके कार्यक्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण कार्य को बाधित कर सकती हैं। इसलिए पेचीदा हालातों में फंसने पर उससे घबराएं नहीं, बल्कि बहादुरी के साथ डटकर उसका सामना करें। अपने नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा। व्यापार में या अन्य क्षेत्र में कोई भी निर्णय जल्दबीज में न लें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आपके मन में नकारात्मक विचार हावी रह सकते हैं। जिसके कारण अगर आपके साथ कुछ अच्छा भी होगा, तो भी आप उसे नकारात्मक दृष्टि से ही देखते दिखाई देंगे। इस कारण आप व्यापार में कुछ नई डील करने में असफल रहेंगे। लाभ की दृष्टि से इस सप्ताह व्यवसाय में स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी। इस सप्ताह आप अपने परिवार के प्रति अपनी जम्मेदारियों को समझते हुए, परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को ज़रूरी तरजीह देंगे। दांपत्य जीवन में कुछ कलह हो सकती है। सेहत इस सप्ताह अच्छी रहेगी।
धनु राशि: शनि देव की कृपा से आपको किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग इस सप्ताह किसी भी व्यक्ति को उधारी सोच- समझकर दें। व्यवसायिक गतिविधियो में कुछ बेहतर होने की अभी संभावना नहीं है, इसलिए नए माध्यमों से धन कमाने का प्रयार करें। इस सप्ताह कई घरेलू मोर्चे पर, कुछ न कुछ छोटी-मोटी समस्या खड़ी होती रहेंगी। ऐसे में पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए, आपको ही ज़रूरी तालमेल बैठने की ज़रूरत होगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों से कुछ भी कहते समय अपने शब्दों का चयन, बेहद सोच-समझकर करें।
मकर राशि: इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल बन रही है। इस दौरान समाज और परिवार में आपके किसी उचित कार्य की प्रशंसा होगी। सभी काम व्यवस्थित रूप से करने तथा समन्वय बनाकर रखने में भी कामयाबी मिलेगी। अगर आप विदेश से व्यापार कर रहे हैें, तो आपको धनलाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीज़ों पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इसका आपको ध्यान रखना चाहिए।
कुंभ राशि: इस सप्ताह आप भूमि का क्रय- विक्रय कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। ये सप्ताह किसी भी नए काम की शुरुआत या कहीं पर निवेश करने के लिए अनुकूल है। ऐसे में अगर आप इस दौरान निवेश या नया काम शुरू करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होना संभव है।शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह विद्यार्थियों को, कई सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। खासतौर से वो छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष फलदायी साबित होगा। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। रक्त संबंधी शरीर में कोई परेशानी हो सकती है।
मीन राशि: इस सप्ताह व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आर्थिक मामले के लिहाज़ से आपकी राशि के जातकों के लिए, ये सप्ताह काफी अच्छा होने की संभावना है। इस दौरान व्यापार में आपकी आय बढ़ सकती है। इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य के सामने आपका कोई ऐसा राज या भेद उजागर हो सकता है, जिसके चलते आपको बहुत शर्मिंदगी का अहसास हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वाहन संभालकर चलाएं, दुर्घटना के योग बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022