Weekly Rashifal (12 To 18 July): साप्ताहिक राशिफल: मेष: इस हफ्ते आपको अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। इस हफ्ते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कोई करीबी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
वृष: यह हफ्ता वृष राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। जिन लोगों का स्वास्थ्य कुछ समय से खराब चल रहा है, इस हफ्ते उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत बढ़ रहे हैं। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना, आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से लोग आपसे चिढ़ सकते हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि अपने स्वभाव में सुधार करते हुए, दूसरों के साथ अच्छा बर्ताव करें।
मिथुन: वित्तीय तौर पर आपके लिए यह हफ्ता काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सूझबूझ से परिवार में संतुलन स्थापित करने में सफल रहेंगे। परिवार की सामाजिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस हफ्ते शारीरिक गतिविधियों को भी समय देने का प्रयास करें।
कर्क: इस हफ्ते आपको अपनी सेहत की तरफ ध्यान देना होगा। परिवार में मन-मुटाव हो सकता है। लेकिन इन सबके बीच अचानक सफलता प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे और मन लगाकर मेहनत करें।
सिंह: यह हफ्ता आपके लिए बेहद ही अच्छा रहने वाला है। बीमारी से निजात मिलेगा। लेकिन जल्दबाजी में कुछ भी करने से बचें, इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवन में आ रही समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी।
कन्या: यह हफ्ता आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए पहले से भी अधिक मेहनत करने की जरुरत है। इस हफ्ते आपको धैर्य से काम करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियां अच्छी दोस्त होती हैं साबित, मुसीबत में भी खड़ी रहती हैं साथ
तुला: इस हफ्ते आप काफी व्याकुल रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लें, इससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। साथ ही मानसिक तनाव भी दूर रहेगा। इस सप्ताह आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
वृश्चिक: यह हफ्ता आपके लिए बेहद ही शुभ होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। ये हफ्ता उन छात्रों के लिए सकारात्मक रहने वाला है, जो सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
धनु: इस हफ्ते आपको मोटापे या वजन बढ़ने की समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक संकट के संयोग बन रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव भी हो सकते हैं।
मकर: इस हफ्ते अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में लाभ के संयोग बन रहे हैं।
कुंभ: यह हफ्ता आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। घर में कोई मेहमान आ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में अधिक मन लगेगा।
मीन: इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक वातावरण में अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।