Happy Diwali 2017 Wishes, Images: दिवाली का त्योहार भगवान राम और माता सीता के 14 वर्ष के लौटने पर अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में घी के दीपक जलाकर किया था। इसके साथ ही इस दिन के लिए ये मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था, इसलिए ही इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस त्योहार को बुराई की अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। ये पर्व भारत के हर हिस्से में मनाया जाता है चाहे वो उत्तर भारत हो या दक्षिण भारत में। इस दीपों के पर्व को दिपावली भी कहा जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार ये पर्व कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। दिवाली एक पंचदिवसीय त्योहार है। इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है और भाईदूज तक इस त्योहार को मनाया जाता है।

दिवाली भारत का एक ऐसा पर्व है जिसे हर कोई उत्सव के रुप में मनाता है, इसलिए ही इसे महापर्व कहा जाता है। एक और यह जीवन में ज्ञान रुपी प्रकाश को लाने वाला है तो वहीं सुख-समृद्धि की कामना के लिये मनाया जाता है। इस दिन पूजा करने के साथ अपने प्रियजनों के साथ मिलते हैं और उन्हें तोहफे देते हैं। इस शुभ पर्व की बधाई आप अपने प्रियजनों को इन खूबसूरत फोटोज के जरिए भेज सकते हैं और उनके साथ इस शुभ अवसर को मना सकते हैं।