Vivah Muhuart April 2025: हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य बिना किसी शुभ मुहूर्त के नहीं किया जाता है। इसलिए शादी-विवाह या शुभ कार्य से पहले उनका मुहूर्त जरूर देखा जाता है। खासतौर पर शादी, जो जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय में से एक है, के लिए मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसका असर हमारे जीवन के साथ-साथ उस कार्य पर भी पड़ता है। अभी साल 2025 का अप्रैल महीना चल रहा है और खरमास भी चल रहा है। सनातन धर्म में खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि खरमास कब खत्म होगा और किस दिन से शादी-विवाह फिर से शुरू हो जाएंगे। तो आइए इस साल अप्रैल माह में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं उसके बारे में जानते हैं।
क्या होता है खरमास और क्यों नहीं होते मांगलिक कार्य?
दरअसल, खरमास एक ऐसा समय होता है जब किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। इस बार खरमास 14 मार्च 2025 से शुरू हुआ था और अब यह 14 अप्रैल को खत्म होगा। जब सूर्य देव मीन राशि में होते हैं, तब खरमास लगता है और इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्यों वर्जित होता है। माना जाता है कि इस समय किए गए काम फलदायी नहीं होते।
कब खत्म हो रहा है खरमास?
अप्रैल में खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल को रात 3 बजकर 21 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यही सूर्य का मेष संक्रांति होता है और इसे नए सौर वर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। इसी दिन से फिर से सारे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।
अप्रैल 2025 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
अप्रैल में शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। 14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी और इस महीने 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तारीखें विवाह के लिए शुभ माने जा रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।