हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसी कला है, जिसमें हाथों की रेखाएं और चिन्ह के जरिए लोगों के भविष्य के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। हस्त रेखा विज्ञान के जरिए यह भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति के जीवन में कितनी धन-सम्पत्ति होगी, वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा और उन्हें अपने जीवन में किस तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा मौजूद होती है, उन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।

जानकारों की मानें तो ऐसे लोग बेहद ही भाग्यशाली होते हैं। जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें अपने जीवन में किसी भी तरह की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे लोगों को अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

क्या होती है विष्णु रेखा: जब व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत पर तक जाती है, अगर यह हृदय रेखा 2 भागों में विभाजित हो जाए तो इसे विष्णु रेखा कहा जाता है। जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें सौभाग्य का धनी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों की सदैव भगवान विष्णु रक्षा करते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव बेहद ही निडर होता है। बड़े-से-बड़ा दुश्मन इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा मौजूद होती है, उन्हें अपने जीवन में खूब कामयाबी हासिल होती है। इन्हें कार्यक्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल होता है। समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत कामयाबी हासिल करते हैं।

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा मौजूद होती है, ऐसे लोग बेहद ही निर्भीक और निडर स्वभाव के होते हैं। यह हर मुसीबत का डटकर सामना करते हैं। बड़ी-से-बड़ी विपरीत परिस्थिति में भी यह हार नहीं मानते। इस तरह के लोग समाज में एक मिसाल बनकर उभरते हैं। इस तरह के लोग अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं, जिसे पूरा करने के लिए यह कड़ी मेहनत भी करते हैं।