Venus Transit In Taurus: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही गोचर किसी के लिए अशुभ रहता है तो किसी के लिए शुभ। आपको बता दें कि वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में 6 अप्रैल को प्रवेश कर लिया है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र के गोचर से करियर और व्यापार में धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 अप्रैल को गोचर करके भाग्य स्थान में उच्च के हो जाएंगे। वहीं 22 अप्रैल को गुरु ग्रह भी भाग्य स्थान में आ जाएंगे। वहीं भाग्य के घर में बुध का भी गोचर चल रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं शुक्र ग्रह आपके कर्म भाव पर गोचर करेंगे और मालव्य राजयोग बनाएंंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए कार्यों की सिद्ध होगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं और शुक्र ग्रह की शनि देव के साथ मित्रता का भाव है और वह पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। तो यहां केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंंगे। इसलिए इस समय आपको करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जो लोग फिल्म लाइन, मनोरंजन, मीडिया, मॉडलिंग या कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं 14 अप्रैल को सूर्य देव उच्च के होकर चतुर्थ भाव में आ जाएंगे। साथ ही शनि पैसे के घर में आ जाएंंगे। इसलिए इस समय आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं यहां आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। लेकिन यहां माता और अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण कर रहे हैं। जिसे सुख- साधन, प्रापर्टी और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का लाभ हो सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह मालव्य राजयोग बना रहे हैं।

साथ ही केंद्र त्रिकोण राजयोग और शश राजयोग भी बन रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही सुख- सुविधाओं का लाभ होगा। वहीं योजनाएं बनंगी। वहीं अगर आपका फिल्म लाइन, दवाई, फैशन, आभुषण, रेस्टोरेंट का काम है, तो यह अवधि आपको शुभ साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल