Vastu Tips: इंसान रोजाना की दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतियां कर जाता है, जिसका नुकसान उसको उठाना पड़ता है। क्योंकि इनका संबंध ग्रहों और वास्तु से होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कि व्यक्ति को किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए। जिससे उसके जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहे। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी उस पर बनी रहे। आइए जानते हैं व्यक्ति को किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए…

इस दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए

शास्त्रों में उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में दरिद्री छा जाती है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। वहीं अगर हम इसको वैज्ञानिक कारण से देखें तो आप अगर उत्तर में सिर करके सो रहे हैं तो नॉर्थ पोल आपको खींच रहा है और हर साल हिमालय 1.29 Cm बढ़ रहा है। क्योंकि चीजें खिच रही हैं। वहीं अगर आप नॉर्थ में सिर करके सो रहे हैं तो आपके हार्ट का गुरुत्वाकर्षण नॉर्थ की तरफ जाएगा और ब्लड भी उधर जाएगा। जिससे पैरालिसिस का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक भी इसी वजह से आ रहे हैं। इसलिए उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा पूर्व दिशा में सिर करके सोने से ज्ञान की प्राप्ति होती है

इस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए

वास्तु अनुसार दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। क्योंकि  दक्षिण दिशा को यमदूत, यम और नकारात्मक शक्ति की दिशा माना जाता है। इसलिए इस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। अगर आप इस दिशा में पैर करके सोते हैं, तो जीवन में आर्थिक तंगी छा सकती है। साथ ही आपको बीमारी घेर सकती हैं। व्यक्ति को स्मृति भ्रम भी होने का भय रहता है।

पूर्व दिशा में भी पैर करके नहीं सोना चाहिए

वास्तु अनुसार पूर्व की दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में सूर्य देव उगते हैं और अगर आप इस दिशा में पैर करके सोते हैं, तो इसका आप पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जिससे आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल