Vastu Tips for T.V: वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन को संतुलित, सुखी और समृद्ध बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है। यदि हम इसके नियमों का सही तरीके से पालन करते हैं, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और शांति बनी रहती है। वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने पर समस्याएं बढ़ती चली जाती है। इसी वास्तु शास्त्र में घर पर टीवी रखने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार, टीवी को सही दिशा में रखने से न केवल परिवार में सामंजस्य बना रहता है, बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। वहीं गलत दिशा में टीवी रखने से जीवन में कई तरह की मुसीबतें भी आ सकती हैं। ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर में टीवी रखने की सही दिशा क्या होनी चाहिए और किस दिशा में टीवी रखने से बचना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज ने बताया ये 6 चीजें इंसान को बनाती हैं कंगाल और रोगी, आज ही बना ले इनसे दूरी

टीवी रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप एक स्टूडेंट या फिर किसी पेशेवर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए पूर्व दिशा की ओर टीवी देखना सबसे शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में टीवी देखने से न केवल एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।

Janmashtami 2025 Date: 15 या 16 अगस्त कब है जन्माष्टमी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

आर्थिक तरक्की के लिए इस दिशा में रखें टीवी

अगर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो टीवी को उत्तर दिशा में रखना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, इस दिशा में टीवी रखने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

बेडरूम में किसी दिशा में रखें टीवी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने बेडरूम में टीवी रखना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। यदि आप टीवी को बेड के ठीक सामने रखते हैं, तो उसे एक कपड़े से ढककर रखें ताकि उसमें आपकी परछाई न दिखाई दे। क्योंकि ऐसा न करने से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

500 साल बाद रक्षाबंधन पर शनि समेत 4 ग्रह होंगे वक्री, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

इस दिशा में बिल्कुल भी न रखें टीवी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टीवी रखने के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना गया है। इस दिशा को यमराज की दिशा कहा गया है। ऐसे में यदि आप टीवी को इस दिशा में रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, आपसी रिश्तों में तनाव भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।