Vastu Tips: हिंदू धर्म में ईश्वर का वास घरती के कण- कण में माना गया है। लेकिन भगवान का मंगल मूर्ति में उनका स्वरूप मानकर पूजा करते हैं, तो पूजा का कई गुना फल हमको प्राप्त होता है। भगवान को मूर्ति रूप में पूजने के पीछे आध्यात्मिक ही नहीं वैज्ञानिक भी मत है। जब हम अपने आराध्य को मूर्ति के रूप में पूजते हैं तो हमारा मन और मष्तिस्क भगवान के लिए समर्पित हो जाता है और जब भी उस मूर्ति को कोई चोट पहुंचती है या हमारे हाथ से वह मूर्ति गिर जाती है, तो हमें बहुत दुख होता है। क्योंकि हमारा विश्वास उस मूर्ति से जुड़ा होता है।
आपतो बता दें कि घर में नित्य पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और नकारात्कता दूर होती है। लेकिन यह तब ही संभव है। कि जब घर के मंदिर की दिशा और दशा ठीक हो। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर के मंदिर की दिशा कौन सी होनी चाहिए और कौन सी मूर्तियों को पूजा घर में नहीं रखना चाहिए…
1- पूजा घर हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए, साथ ही मंदिर में टूटा- फूटा सामान नहीं रखना चाहिए।
2- पूजा घर में हमेशा दीपक जलाना चाहिए। खासकर शाम को तो जरूर जलाना चाहिए। मंदिर को कभी बिना स्नान के नहीं छूना चाहिए।
3- पूराणोंं में गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। मतलब किसी भी मांगलिक या धार्मिक कार्य करने से पहले गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। वहीं पूजा घर में गणेश जी की एक ही मूर्ति रखनी चाहिए। साथ ही वास्तु शास्त्र अनुसार गणेश जी को मांं लक्ष्मी के बायीं ओर रखना चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी को सरस्वती जी के दायीं ओर स्थापित करना चाहिए।
4- गणेश जी प्लास्टर ऑफ पेरिस और नांचते हुए मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। मतलब हमेशा गणेश जी की विराजे हुए मूर्ति ही रखनी चाहिए। वहीं आशीर्वाद देते हुए मूर्ति अच्छी मानी जाती है।
5- माता लक्ष्मी की मूर्ति को घर में जरूर रखना चाहिए। मां लक्ष्मी सुख- समृद्धि प्रदान करती हैं। जहां मा लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी भी दरिद्रता नहीं आती है। लेकिन मां लक्ष्मी की मूर्ति सदैव की बैठी हुई अवस्था में होनी चाहिए। पूजा घर में कभी भी खड़ी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। वहीं अगर आप मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी मूर्ति रखते हैं, तो वह बहुत शुभ होता है।
6- पूजा घर में हनुमान जी की मूर्ति भी रखनी चाहिए। हनुमान जी संकटों का नाश करने वाले हैं। हनुमान जी की मूर्ति पूजा घर में होने से गृहक्लेश का नाश होता है। इसलिए हनुमान जी की बैठी हुई मूर्ति घर में जरूर रखनी चाहिए।
7- घर में अगर भाई या परिवार में क्लेश रहती हो तो पूजा स्थल में राम दरबार की मूर्ति जरूर रखें। इसे पूजा घर में रहने से सुख-शांति बनी रहती है।
8- पूजा स्थल में शिवलिंग जरूर रखना चाहिए। लेकिन शिवलिंग ज्यादा बड़ा नहीं रखना चाहिए। साथ ही अगर आप शिवलिंग रख रहे हैं तो नित्य जल शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
9- पूजा घर में मृत परिजनों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए और न ही उनकी तस्वीर की रोज पूजा करनी चाहिए। मृत परिजनों की पूजा केवल पितृ पक्ष में करनी चाहिए।
10- पूजा घर में कभी राहु- केतु, शनि देव और काली माता की मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ये सभी देवता उग्र श्रेणी में आते हैं और इनकी पूजा करना बेहद कठिन होता है। इसलिए इनकी मूर्ति रखने से बचना चाहिए।