Jul 09, 2025

सांप के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

Shravani Shailja

क्या करना है और क्या नहीं?

मानसून में सांप के काटने के मामले बढ़ जाते हैं। खासकर ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में जहां हरियाली ज्यादा होती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि विषैले जीव का काटने के बाद आपको क्या करना है और क्या नहीं।

तुरंत अस्पताल पहुंचे

सांप के काटने के बाद बिना देर किए अस्पताल पहुंचना सबसे बेस्ट विकल्प है। सबसे अच्छा इलाज क्वालिटी एंटी-वेनम देना है, जो जहर का असर कम कर सकता है और जान बचा सकता है।

देसी इलाज का सहारा ना लें

सांप काटने के बाद देरी से इलाज, गलत प्राथमिक उपचार और घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना स्थिति को और बिगाड़ देता है। ऐसे में इन सबके चक्कर में कतई ना पड़ें।

जख्म को न धोएं

सांप के काटने से हुए जख्म को न धोएं। ना ही उसे कसकर न बांधें। बर्फ या ठंडी चीजें भी न लगाएं। जख्म को न काटें और न ही जहर चूसें। किसी तरह की दवा खुद ना लें और शरीर को ज्यादा मूव करने से बचें।

गहने या टाइट कपड़े उतार दें

अगर सांप काट ले तो सबसे पहले तो घबराएं नहीं। खुद को शांत और शरीर स्थिर रखें। ऐसा करने से जहर धीरे फैलेगा। अगर आपने गहने या टाइट कपड़े पहने हैं ,तो तुरंत उतार दें।

तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं

साथ ही जिस हिस्से में सांप ने काटा है उसे दिल से नीचे रखें। मरीज को बाईं ओर लिटाएं। तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं।

क्या कहते हैं आंकड़े

गौरतलब है WHO के अनुसार, हर साल दुनिया भर में लगभग 4.5 से 5.4 मिलियन लोगों को सांप काट लेते हैं । इनमें से 1.8 से 2.7 मिलियन मामलों में जहर का असर होता है।

‘अंधे की लकड़ी’ से ‘आंखों का तारा’ तक…, जानिए हिंदी के इन 9 मुहावारों के अर्थ