Vastu Tips For Home: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में दरिद्रता का वास रहता है। साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। वहीं घर के अंदर सामान भी अगर सही दिशा में नहीं रखा हो तो भी वास्तु दोष (Vastu Dosh) लगता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं फ्रिज, टीवी और सोफा के बारे में, मतलब इन चीजों को घर के अंदर किस दिशा में रखना चाहिए। जिससे घर में सुख- समृद्धि का वास बना रहे। आइए जानते हैं …
इस दिशा में रखें सोफा
वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्रॉइंग रूम में सोफा या फिर दीवान को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना अच्छा होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही घर के सदस्यों के जीवन में दरिद्रता भी कभी नहीं आएगी और मां लक्ष्मी का वास रहेगा।
इस दिशा में रखें टीवी
वास्तु शास्त्र अनुसार घर के पूर्वी दिशा की दीवार टीवी लगानी चाहिए। वहीं अगर बात करें लिविंग एरिया और ड्राइंग रूम की तो यहां पूर्व दिशा में टीवी लगा सकते हैं। वास्तु के मुताबिक पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके टीवी देखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। साथ ही घर के लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है और वास्तु देवता भी प्रसन्न रहते हैं।
फ्रिज की है ये सही दिशा
वास्तु शास्त्र अनुसार फ्रिज को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही यह दीवारों और कोनों से कम से कम एक फीट की दूरी पर भी होना चाहिए। साथ ही फ्रिज को पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। ऐसा करने से वास्तु देवता प्रसन्न रहते हैं। साथ ही घर के सदस्यों में मधुरता बनी रहती है। वहीं फ्रिज को किसी गेट के सामने नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार दरवाजे के सामने फ्रिज होने से पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो में रुकावट पैदा होती है। वहीं फ्रिज के पास माइक्रोबेव और स्टोव नहीं रखना चाहिए। क्योंकि गैस स्टोव अग्नि तत्व को दर्शाता है तो वहीं फ्रिज जल तत्व को। इसलिए इन दों को उचित दूरी पर रखना चाहिए। रेफ्रीजिरेटर को भूलकर भी ईशान या नैऋत्य कोण में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।