Vastu Tips And Vastu Remedy: वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो हमारे जीवन में दरिद्री छा जाती है। साथ ही व्यक्ति बार- बार बीमार पड़ता है और उसको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने वास्तु दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…
घर के उत्तर-पूर्वी कोने को करें एक्टिव
घर में उत्तर- पूर्वी कोने का विशेष महत्व होता है। इस कोने को ईशान कोण कहते हैं। ईशान कोण के देवता भगवान शिव को माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव का ही एक नाम ईशान है। इसलिए इस कोने को हमेशा साफ- सुथरा रखना चाहिए। साथ ही इस कोने में एक्टिव करना चाहिए। इसके लिए आप उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर, नदियों या उगते सूरज की तस्वीर लगाना शुभ फल देता है। ऐसा करने से वास्तु देवता प्रसन्न रहते हैं और घर में वास्तु दोष भी नहीं लगता है। वहीं इस दिशा में घर का मंदिर रख सककते हैं लेकिन इस दिशा में शौचालय नहीं बनवाना चाहिए।
स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न लगाएं। क्योंकि मां लक्ष्मी का आगमन मुख्य द्वार से ही होता है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ- सुथरा रखें।
वायव्य कोण में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर
अगर आपके घर के वायव्य कोण (उत्तर और पश्चिम) दिशा में कोई दोष है तो आप एक छोटा सा उपाय करके आप इस दोष को दूर कर सकते हैं। इसलिए लिए आपको एक हनुमान जी की तस्वीर लगा देनी है। साथ ही प्रतिदिन हनुमान जी के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करें और प्रार्थना करें।
रसोई और बाथरूम हों आमने-सामने
वास्तु अनुसार जिन घर में किचन और बाथरूप आमने- सामने होते हैं, तो यह एक वास्तु दोष है। जिससे घर के सदस्यों के जीवन में आर्थिक तंगी छा जाती है। साथ ही नकारात्मकता का वास रहता है। इसलिए बाथरूम और किचन के बीच एक मोटा-सा पर्दा लगा देना चाहिए। साथ ही बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद करके रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ही उसे खोलना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर होता है और निगेटिविटी दूर होती है।
यहां लगाएं गणेश जी का चित्र
गणेश जी का चित्र घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आपके घर के आग्नेय कोण में कोई दोष हो तो इस दिशा में गणेश भगवान की मूर्ति या तस्वीर लगा सकते हैं। साथ ही मनी प्लांट भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।