Dustbin Direction as Per Vastu: वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है। अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो घर में दरिद्री छा जाती है। साथ ही घर लोगों के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। वहीं सेहत भी अक्सर खराब रहती है। इसके साथ ही अगर घर के अंदर की वस्तु भी सही दिशा में नहीं रखी हो तो भी वास्तु दोष लगता है। साथ ही घऱ के लोगों के जीवन में दरिद्री छा जाती है और मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। ऐसे में यहां बात करने जा रहे हैं घर में डस्टबिन किस दिशा में ऱखा जाएं, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहे और वास्तु दोष से बचा जा सके। आइए जानते हैं डस्टबिन को घर की किस दिशा में ऱखा जाए…
पूर्व और उत्तर दिशा में भी न रखें डस्टबिन
अगर आप घर की पूर्व और उत्तर दिशा में डस्टबिन रखते हैं तो आज से ही बंद दें। क्योंकि ऐसा करने से घर के लोगों के जीवन में दरिद्रता फैलने लगती है। साथ ही घर के सदस्यों के विकास में बाधा आती है। ऐसा करने से घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। वहीं इस दिशा में डस्टबिन रखने से वास्तु दोष भी लगता है।
आर्थिक स्थिति हो सकती है खराब
वास्तु शास्त्र अनुसार अगर आप डस्टबिन को घर की दक्षिण- पूर्ण दिशा में रखते है तो आपको आर्थिक परेशानियों की सामना करना पड़ सकता है। साथ ही फिजूल खर्चे हो सकते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
इस दिशा में रखें डस्टबिन
वास्तु शास्त्र में डस्टबिन रखने के लिए सही दिशा का उल्लेख मिलता है। वास्तु के अनुसार डस्टबिन हमेशा घर की घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगता है। साथ ही घर के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है और धन- धान्य घर में बना रहता है। वहीं डस्टबिन को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान कभी भी घर से बाहर नहीं होना चाहिए। बल्कि इसे हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।