Kabutar ko Dana Dalna Shubh ya Ashubh: आपने अक्सर लोगों को घर की छत, बालकनी, बगीचे या फिर पार्क में कबूतर और चिड़ियों को दाना खिलाते हुए देखा होगा। कई जगहों पर तो चौराहों पर भी लोग कबूतरों को दाना खिलाते नजर आते हैं। वास्तु शास्त्र में कबूतर को शांति, प्रेम और एकता का प्रतीक माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इन्हें दाना डालने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर लोग कबूतरों को दाना क्यों खिलाते हैं और इसके पीछे कौन सी धार्मिक मान्यता जुड़ी है? ऐसे में आइए जानते हैं कि कबूतर को दाना खिलाने से क्या होता है।

भाग्य और कर्म में से कौन है ज्यादा शक्तिशाली? प्रेमानंद महाराज ने दूर किया संशय

कबूतर को दाना खिलाना माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कबूतर को दाना खिलाना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से इन्हें दाना डालने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए कई लोग रोजाना कबूतरों को दाना खिलाते हैं।

कबूतर को दाना खिलाने का सही समय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कबूतर को सुबह-सुबह दाना खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। खासकर सूर्योदय के समय ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन यह उपाय करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है।

21 अगस्त से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत,12 महीने बाद शुक्र और बुध बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग

ये लोग कबूतर को दाना खिलाने से बचें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में राहु और बुध का मेल होता है, उन्हें घर की छत पर कबूतर को दाना डालने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे राहु का दुष्प्रभाव बढ़ सकता है।

वैवाहिक जीवन रहता है खुशहाल

धार्मिक मान्यता है कि कबूतरों को दाना खिलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है, क्योंकि कबूतर शांति का प्रतीक माने जाते हैं। वहीं, ऐसा कहा जाता है कि कबूतर को दाना डालने से वैवाहिक जीवन में सुखी रहता है और दांपत्य जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। आपको बता दें कि शास्त्रों में पक्षियों को दाना और पानी अर्पित करना पुण्य का कार्य माना गया है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।