Vastu Tips for House Temple: हमारे घर का मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं होता, बल्कि ये जगह पूरे घर की सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में पूजा घर से जुड़ी कई अहम बातें बताई गई हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर के मंदिर में कुछ चीजें रख दी जाएं, तो इससे घर में नेगेटिव एनर्जी फैल सकती है, जिससे मन अशांत रहता है। साथ ही, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है और तरक्की में रुकावट आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार मंदिर में किन चीजों को गलती से भी नहीं रखना चाहिए।

Dhanteras 2025: 18 या 19 अक्टूबर, कब है धनतेरस? नोट कर लें सही तिथि, खरीदारी का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

टूटी या खंडित मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी देवी-देवता की मूर्ति का कोई हिस्सा टूट जाए तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि खंडित मूर्ति को घर के मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और पूजा का पूरा फल नहीं मिलता। आप टूटी मूर्ति को किसी मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते हैं। आप चाहें तो इसे पवित्र नदी में विसर्जित भी कर सकते हैं।

नुकीली वस्तुएं

पूजा घर में शांति और सौम्यता का माहौल होना चाहिए, लेकिन कई बार लोग गलती से वहां नुकीली चीजें रख देते हैं। वास्तु के अनुसार नुकीली वस्तुएं जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि घर में झगड़े और तनाव का कारण बनती हैं। इसलिए ऐसी चीजों को पूजा घर या उसके आस-पास कभी नहीं रखना चाहिए।

एक से ज्यादा शंख न रखें

शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और पूजा में इसका विशेष महत्व है। शंख की ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है और पॉजिटिव एनर्जी फैलाती है। लेकिन ध्यान रहे, घर के मंदिर में एक से ज्यादा शंख रखना अशुभ माना जाता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है। इसलिए केवल एक ही शंख मंदिर में रखें और उसे नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें।

गंदे कपड़े या झाड़ू

कई लोग सफाई के दौरान मंदिर के पास कपड़े या झाड़ू रख देते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजा घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए क्योंकि ये जगह देवी-देवताओं का निवास मानी जाती है। गंदगी या गंदे कपड़े वहां रखने से देवी-देवता नाराज होते हैं और इससे घर में अशांति आती है।

माचिस और जली तिल्ली

वास्तु के अनुसार माचिस या जली हुई तिल्ली नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसलिए इसे पूजा स्थान से हमेशा दूर रखना चाहिए।

करवाचौथ से पहले शुक्र बनाएंगे नीचभंग राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें