Vastu Tips For Ram Darbar Photo: हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में रामायण का विशेष स्थान है। ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से इसका पाठ करने से जीवन की सारी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं, यही वजह है कि आजकल अधितकर घरों में रामायण रखा जाता है। यह भी कहा जाता है कि रामायण को सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बना रहता है। वहीं, ज्यादातर लोग अपने घर में श्रीराम और माता सीता की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल राम-सीता की मूर्ति की अलावे पूरे राम दरबार की स्थापना करना और भी अधिक लाभदायक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं, घर में राम दरबार रखने के फायदे और इसे किस दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है।

मुख्य द्वार पर राम दरबार की फोटो लगाना चाहिए या नहीं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार की सजावट और वहां लगाई जाने वाली तस्वीरों के लिए कुछ खास नियम होते हैं। वास्तु के अनुसार, राम दरबार की तस्वीर को मुख्य द्वार के बाहर लगाने के बजाय अंदर की दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि बाहर का स्थान सीधे बाहरी ऊर्जा से प्रभावित होता है। लेकिन यदि यह तस्वीर मुख्य द्वार के अंदर की दीवार पर उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाई जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक प्रभावों का नाश होता है। इस बात का ध्यान रखें की तस्वीर को ऐसी जगह लगाएं जहां यह आसानी से दिखाई दे, लेकिन इसे कभी भी गंदे या अव्यवस्थित स्थान पर न रखें। साथ ही, तस्वीर का मुख हमेशा घर के भीतर की ओर होना चाहिए।

मुख्य द्वार पर क्या नहीं लगाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार के बाहर धार्मिक तस्वीरें, खासकर राम दरबार जैसे पवित्र चित्र नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि बाहरी स्थान धूल, गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा के संपर्क में रहता है, जिससे चित्र की पवित्रता प्रभावित हो सकती है। मुख्य द्वार के बाहर स्वास्तिक, ओम या शुभ-लाभ जैसे शुभ प्रतीक बनाना अधिक लाभकारी और मंगलकारी माना जाता है।

राम दरबार फोटो लगाने के लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम दरबार की तस्वीर घर में लगाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, एकता और सम्मान को बढ़ावा देती है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से भी बचाती है। इसके अलावा इस तस्वीर को लगाने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। यदि इसे वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाया जाए, तो घर में स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

फोटो लगाते समय रखें ये सावधानियां

राम दरबार की तस्वीर हमेशा स्वच्छ और पवित्र स्थान पर लगाएं। इसे शौचालय, रसोई या किसी अव्यवस्थित जगह के पास न रखें। इसकी नियमित साफ-सफाई करें और प्रतिदिन दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।