Vastu tips for purse: पर्स रखना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का आम हिस्सा है। चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई बाहर जाते समय पर्स अपने साथ रखता है। पर्स का मुख्य उद्देश्य पैसे और कुछ चीजों को सुरक्षित रखना है। लेकिन अक्सर लोग पैसे के अलावा कई अनावश्यक चीजें भी पर्स में रख लेते हैं, जो वास्तु के अनुसार नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें पर्स में रखने से धन का प्रवाह रुक सकता है जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इससे मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में किन चीजों को कभी भी नहीं रखना चाहिए।

पर्स में इन तस्वीरों को न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखने से बचना चाहिए। इसके अलावा, अपने मृतक परिजनों की तस्वीरें भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पर आर्थिक बोझ और कर्ज बढ़ने की संभावना होती है। साथ ही, किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर भी पर्स में नहीं रखना चाहिए। पर्स को मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना गया है, और इन वस्तुओं को रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

पर्स में पुराने बिल और चाबी न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में पुराने बिल और रसीदें रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं। इसके अलावा, पर्स में चाबी भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इसे पैसों की कमी और आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है।

लोहे की चीज

अपने पर्स में छोटे-मोटे लोहे की चीजें जैसे सेफ्टी पिन, चाबियां या अन्य धातु की वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है और धन हानि की संभावना बढ़ जाती है।

फटा नोट

यदि आप अपने पर्स में फटा या पुराना नोट रखते हैं, तो उसे तुरंत पर्स से निकाल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा न करने पर आपको बार-बार आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही इससे व्यापार में घाटा होने की संभावना बढ़ जाती है।

दवाई

अपने पर्स में भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है और आमदनी की बजाय खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें