Vastu tips for money plant: सनातन धर्म में मनी प्लांट का पौधा बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को अत्यंत शुभ और सौभाग्य लाने वाला पौधा बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि घर में इसे लगाने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में यह पौधा होता है, वहां बरकत बनी रहती है। ज्योतिषियों की मानें तो यदि मनी प्लांट पर कुछ विशेष वस्तुएं बांध दी जाएं, तो इसकी शुभता कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मनी प्लांट में कौन सी चीज बांधनी चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती रहें।

कौड़ी

वास्तु शास्त्र में कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में यदि आप मनी प्लांट पर एक कौड़ी बांध देते हैं, तो माना जाता है कि घर में धन की वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बात का ध्यान रखें कि कौड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर ही पौधे पर बांधें। इसे आप लाल धागे या कलावे की मदद से आसानी से बांध सकते हैं।

कलावा

मनी प्लांट में कलावा बांधना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में शुभ फल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। जब भी आप कलावा बांधें तो इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद ही इसे बांधें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

सिक्का

मनी प्लांट में एक सिक्का बांधना भी बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में सिक्का रखने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में आप इस पौधे पर एक सिक्का भी बांध सकते हैं या फिर इसे मनी प्लांट के गमले में मिट्टी के अंदर दबा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें