Lucky Idols for Home: वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु का संबंध ऊर्जा से माना गया है। वास्तु के अनुसार, कोई वस्तु घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है तो कोई नकारात्मकता लाती है। जैसे कि हरे-भरे पौधे, ताजे फूल और यंत्र रखने से घर में सुख-शांति आती है, तो वहीं बंद पड़ी घड़ियां, टूटे बर्तन या टूटा-फूटा सामान घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है। इसी तरह,वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

हाथी की मूर्ति

वास्तु शास्त्र में हाथी को शक्ति,धन, वैभव और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में घर में पीतल,तांबे या फिर चांदी के हाथी की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। इसके अलावा इस मूर्ति को रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।

कछुए की मूर्ति

वास्तु शास्त्र में कछुए को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि कछुए की प्रतिमा घर या ऑफिस में रखने से व्यापार में वृद्धि होती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

कामधेनु गाय की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा स्थापित करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती है। साथ ही, इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और जीवन में सफलता व सम्पन्नता के अवसर मिलने लगते हैं।

पिरामिड

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पिरामिड रखना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि पिरामिड घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यदि आप अपना खुद का घर बनाने या संपत्ति खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो घर में क्रिस्टल या धातु से बना पिरामिड रखना अत्यंत लाभकारी होता है।

उल्लू की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उल्लू की मूर्ति रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। साथ ही इसे घर में रखने से आमदनी तेजी से बढ़ती है और प्रॉपर्टी खरीदने का भी संयोग बनता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।