Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र में हमारे खुशहाल ज़िंदगी के लिए कई चीजों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार घर बनाने से घर में खुशियां बनी रहती है। घर में पड़ी वस्तुओं का भी हमारे जीवन पर असर होता है इसलिए वास्तुशास्त्र में इस बात की भी चर्चा है कि हमें किस वस्तु को किस जगह पर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि कुछ वस्तुओं को ज़मीन पर रखना अशुभ होता है, इससे मनुष्य के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए इन चीज़ों के बारे में जानकर उन्हें जमीन पर रखने से बचना चाहिए।
पूजा का सामान- पूजा की सामग्री जैसे धूप, फूल, अगरबत्ती, चढ़ावा आदि चीज़ों को ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। इन्हें किसी साफ थाली में ही रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ज़मीन पर ये चीजें रखने से वो अशुद्ध हो जाती हैं। ऐसे में उन्हीं अशुद्ध वस्तुओं को भगवान को अर्पित करना सही नहीं माना जाता। भगवान को शुद्ध वस्तुएं चढ़ाना ही शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा की वस्तुओं को ज़मीन पर न रखें।
भगवान शिव का शिवलिंग और शालिग्राम- भगवान शिव का शिवलिंग और भगवान विष्णु का प्रतीक शालिग्राम को ज़मीन पर कभी भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि इन दोनों ही प्रतीकों को किसी साफ वस्त्र के ऊपर रखना चाहिए। अगर आपको घर की सफाई भी करनी है तो इन्हें किसी साफ कपड़े में लपेटकर किसी सुरक्षित जगह रखें, ज़मीन पर रखने से बचें।
शंख- पूजा के समय इस्तेमाल होनेवाला शंख बेहद ही शुभ वस्तु माना जाता है। इसकी ध्वनि वातावरण को शुद्ध बनाती है और मन को शांति प्रदान करती है। शंख को हमेशा मंदिर में रखें और इस बार का ध्यान रखें कि वो ज़मीन पर न पड़ा हो। उसे किसी पात्र में रखें या किसी साफ कपड़े के ऊपर रख दें।
रत्न- ऐसा माना जाता है विभिन्न किस्म के रत्न जितने दिखने में सुंदर होते हैं, उनका प्रभाव भी उतना ही होता है। उन्हें धारण करने से पहले मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। रत्नों को ज़मीन पर रखने से उनका प्रभाव कम कम हो जाता है, इसलिए रत्न को हमेशा किसी पात्र अथवा कपड़े के ऊपर ही रखें।