Vastu for keeping broom in house: हिंदू धर्म में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इससे जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इन नियमों को नजरअंदाज करने से घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य प्रवेश कर सकता है। साथ ही, व्यक्ति को जीवन में धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर लोग घर में झाड़ू को लापरवाही से कहीं भी रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में झाड़ू रखने के खास नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू रखने के नियम और सही दिशा के बारे में…

झाड़ू को पैर से न लगाएं

वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि, इसे लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए झाड़ू का अपमान करना सीधा मां लक्ष्मी का अनादर करना होता है। यदि गलती से झाड़ू को पैर लग जाए, तो तुरंत क्षमा मांगनी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक असर कम हो जाता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखें

कई लोग झाड़ू को घर या ऑफिस में खुले में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु के अनुसार, खुले में झाड़ू रखने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। इसलिए झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां आने-जाने वाले लोगों की नजर न पड़े।

इस दिशा में न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है। यहां झाड़ू रखने से धन हानि और वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा झाड़ू को किचन या बेडरूम में भी नहीं रखना चाहिए।

इस दिशा में रखें झाड़ू

झाड़ू रखने के लिए वास्तु में दक्षिण दिशा सबसे शुभ बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यहां झाड़ू रखने से घर में सुख-शांति और धन-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

झाड़ू कब खरीदें?

नई झाड़ू खरीदने के लिए कुछ खास दिन शुभ माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार, अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार के दिन झाड़ू खरीदना उत्तम होता है। जबकि सोमवार और शुक्ल पक्ष के दिनों में झाड़ू खरीदना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

झाड़ू रखने के जरूरी नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी टूटी-फूटी झाड़ू का इस्तेमाल न करें।
  • झाड़ू को हमेशा लिटाकर रखें, खड़ा करके रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • झाड़ू को गंदा न होने दें और इसे हमेशा साफ रखें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को कभी भी घर के उस जगह पर न रखें जहां आप अपना धन या गहने रखते हैं।
  • इसके अलावा, झाड़ू को बाथरूम या टॉयलेट के पास रखने से भी बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
वृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें