Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र का हमारी जीवन में विशेष महत्व होता है। क्योंकि अगर हमारा घर वास्तु के अनुरूप बना हो तो जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही अगर घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव रहता है। वहीं अगर घर की कुछ दिशाओंं में अगर फालतू का समान पड़ हो तो भी आर्थिक उन्नति में बाधा आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी दिशाओं के बारे में, जहां भारी या फालतू समान रखने से कुबेर और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये दिशाएं कौन सी हैं…

घर की उत्तर दिशा

वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा पर कुबरे देवता का आधिपत्य होता है। साथ ही इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का भंडार माना जाता है। इसलिए इस दिशा को साफ- सुथरा रखना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से सामानों को इस दिशा में नहीं रखना चाहिए। 

नहीं रखें जूते- चप्पल

वास्तु शास्त्र अनुसार घर की उत्तर दिशा में जूते- चप्पल नहीं रखने चाहिए। मतलब अगर आप बाहर से आएं तो इस दिशा में जूते चप्पल नहीं रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है। साथ ही कुबेर देवता नाराज हो सकते हैं।

भारी फर्नीचर नहीं रखें

उत्तर दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का भंडार माना जाता है। इसलिए इस दिशा में भारी फर्नीचर नहीं रखें। वहीं अगर आप यहां भारी फर्नीचर रखते हैं, तो जीवन में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

टूटी- फूटी वस्तुएं

वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में कभी भी टूटी- फूटी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से कुबेर देवता रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही जीवन में दरिद्री छा सकती है।

मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

घर की पूर्व दिशा से घर में समृद्धि आती है। ऐसे में अगर इस दिशा में कबाड़ इक्ट्ठा कर दिया जाए, तो ये मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ और सुथरा रखना चाहिए।

डस्टबिन नहीं रखें

घर की उत्तर दिशा में डस्टबिन कभी नहीं रखें। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो वास्तु देवता नाराज हो सकते हैं। साथ ही फिजूल खर्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल