Things to Avoid After Bathing: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम और उपाय बताए गए हैं। इन्हीं नियमों में से एक स्नान को लेकर है। अक्सर लोग नहाने के बाद तुरंत बाद अगले काम में लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके लिए हानिकारक हो सकती है? दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्नान के तुरंत बाद की गई कुछ गलतियां आपको नुकसान पहुंचा सकती है। मान्यता है कि नहाने के तुरंत बाद इन कार्यों को करने से अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, नहाने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
मॉइस्चराइजर न लगाना
स्नान के बाद त्वचा के पोर्स खुले रहते हैं और यह मॉइस्चराइजर को सबसे अच्छी तरह सोखती है। यदि आप नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र नहीं लगाते हैं, तो त्वचा की नमी जल्दी खत्म हो जाती है और वह बेजान दिखने लगती है।
शीशे के सामने ना जाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नहाने के तुरंत बाद शीशे के सामने जाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मानसिक अशांति हो सकती है और आपकी तरक्की रुक सकती है। खासकर यह चंद्रमा और शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकता है।
झाड़ू न लगाएं
वास्तु के अनुसार, नहाने के तुरंत बाद झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होता है और सकारात्मकता दूर होती है। साथ ही, इससे आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
तामसिक भोजन न करें
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि नहाने के बाद तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। जैसे – मांसाहार, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इससे राहु और केतु का नकारात्मक प्रभाव प्रबल हो जाता है।
गलत दिशा में सोने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्नान के तुरंत बाद उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से शरीर की ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है और चंद्रमा व गुरु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।