Vastu Tips for Bedroom: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। मान्यता है कि अगर आपका घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो घर में दरिद्री छा जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि आजकल की लाइफ में पति- पत्नी में छोटी- छोटी बातों में झगड़ा होना आम बात है। लेकिन झगड़ा जब बड़ा रूप ले ले या और इसके पीछे की कोई मुख्य वजह कुछ खास ना हो तो माना जाता है कि आपके बेडरूम में वास्तु दोष है। वास्तु में बेडरूम से संबंधित कुछ वास्तु उपायों का वर्णन किया है। जिनको करने से वैवाहिक जीवन मधुर हो सकता है। साथ ही रिश्तों में मिठास घुल सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
1- आग्नेय कोण में ना रखें भारी समान
आग्नेय कोण में कोई भारी आयटम नहीं रखना चाहिए। आपको बता दें कि दक्षिणी पूर्वी दिशा आग्नेय कोण होती है। इसलिए इस स्थान पर भारी फर्नीचर या पांनी टंकी जैसी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से फिजूल खर्च हो सकता है। साथ ही रिश्तों में दरार आ सकती है।
2- बेड की हो सही दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में रखे बेड की सही दिशा होना जरूरी है। वरना घर में निगेटिविटी फैलती है। साथ ही सुख- समृद्धि घर से चली जाती है। वहीं पति- पत्नी में बिना किसी कारक के लड़ाईयां होती हैं। इसलिए हमेशा बेड को दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ ही रखें। जिससे रिश्तों में मिठास बनी रहे।
3- बेडरूम में नहीं हो आईना
वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना नहीं लगाना चाहिए। यदि आपके बेडरूम में आईना लगा है तो रात में सोते समय उसे इसी कपड़े से अच्छी तरह ढक देना चाहिए। क्योंकि अगर पति- पत्नी का प्रतिबिंब आईने में दिखता है, तो इससे दोनों में छोटी- छोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। इसलिए अगर आईना है भी तो उसे रात में कपड़े से ढ़क दें। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगेगा।
4- देवी-देवता की तस्वीर लगाने से बचें
कई लोगों को आपने देखा होगा कि वह शयन कक्ष में देवी- देवताओं की तस्वीर लगा देते हैं। जो कि गलत है। वास्तु के अनुसार बेडरूम में देवी- देवताओंं की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, हा अगर आप लगाना चाहते हैं तो आप भगवान कृष्ण और राधा की प्रतिमा को अपने बेडरूम में लगा सकते हैं।
5- सिर के पास नहीं रखें झूठे बर्तन
रात को सोते समय सिर के पास झूठे बर्तन खासकर नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से पति- पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट आती है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।