Vaibhav Lakshmi Rajyog On Diwali 2025 Diwali Kab Hai: वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिवाली पर कई शुभ योग और राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि दिवाली पर इस साल वैभव का कारक चंद्रमा और लक्ष्मी के दाता शुक्र की युति कन्या राशि में बनने जा रही है। जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2025 के अंत में इन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा, 30 साल बाद शनि होंगे मार्गी

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए वैभव लक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों में भी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सकारात्मक संवाद और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए वैभव लक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और निवेश स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं कारोबार में लोगों को नई डील मिल सकती है। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं लॉटरी और शेयर बाजार से लाभ के योग बन सकते हैं। साथ ही व्यवसाय कर रहे लोगों को नई डील या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। साथ ही इस समय संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

2025 के अंत में इन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा, 30 साल बाद शनि होंगे मार्गी


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल