Tirgrhi Yog In Tula Diwali 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह त्रिग्रही योग ग्रहों के राजा सूर्य, व्यापार के दाता बुध और ग्रहों के सेनापति का संयोग बनने जा रहा है। यह संंयोग तुला राशि में बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियोंं को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 साल बाद धनतेरस पर गुरु करेंगे अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में मेहनत और क्षमता की तारीफ हो सकती है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही  मेहनत करने पर सफलता मिल सकती है। वहीं सेहत अच्छी रहने वाली है। साथ ही अविवाहित जातकों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

त्रिग्रही योग बनने से मकर राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कैरियर में तेजी से उन्नति मिलने के संकेत हैं। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे और कोई पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट अब गति पकड़ सकता है। वहीं नौकरपेशा लोगोंं का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंंध मजबूत होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को नई डील या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। साथ ही आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल