Tirgrahi Yoga In Leo: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 घंटे बाद धन के दाता शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही ग्रहोंं के राजा सूर्य और पापी ग्रह केतु विराजमान हैं। जिससे सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
पितृ पक्ष में नई चीज, प्रापर्टी- वाहन की खरीददारी क्यों है वर्जित? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
त्रिग्रही योग बनने से धनु राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। क्योंकि सूर्य, शुक्र और केतु का संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी धर्म- कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंधित यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा भाग्य का साथ मिलने से बिगड़े काम बनते जाएंगे। साथ ही व्यापार में भारी मुनाफा होने से कुछ दिनों तक मन प्रसन्न रहेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत पर आपके वरिष्ठों की नज़र रहेगी और वे आपके प्रयासों को पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer ZOdiac)
त्रिग्रही योग बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं ऐसे में आप अपने समय का पूरा आनंद लेंगे और आपको कई अच्छे अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावनाएं हैं। साथ ही आपके वैवाहिक संबंध अच्छे होंगे। वहीं, आपका व्यावसायिक जीवन सफल रहेगा। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार मार्केटिंग, वाणी, मीडिया और बैकिंग के क्षेत्र से जुड़ हुआ है तो अच्छा लाभ हो सकता है।