Mangal Rekha In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और वर्तमान के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं मंगल रेखा के बारे में, हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में यह रेखा स्पष्ट यानी कि हष्टपुष्ट होती है, वह लोग जीवन में अकूत धन- संंपत्ति के मालिक बनते हैं। साथ ही ये लोग निडर और साहसी भी होते हैं। आइए जानते हैं हाथ में कहां होती है मंगल रेखा और इसके लाभ…

यहां होती हैं हाथ में मंगल रेखा

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ये रेखाएं हथेली में निन्म मंगल क्षेत्र से या जीवन के प्रारम्भिक भाग से निकलती हैं और शुक्र पर्वत की ओर बढ़ती हैं। ऐसी रेखाएं एक या एक से अधिक हो सकती हैं। ये सभी रेखाएं पतली, मोटी, गहरी या कमजोर हो सकती हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि इनकी शुरुआत मंगल पर्वत से ही होती हैं। इसलिए इन्हें मंगल रेखा कहा जाता है।

 प्रतिभाशाली और तीव्र बुद्धि के होते हैं

मंगल रेखा जिन लोगों के साथ में होती हैं, वे व्यक्ति अत्यंत प्रतिभाशाली और तीव्र बुद्धि के होते हैं। इन लोगों में सोचने और समझने की अपार शक्ति होती है। साथ ही जीवन में ये लोग जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये लोग दूरदर्शी और बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग विश्वासपात्र भी होते हैं।

मंगल रेखा पर हो मछली का निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर मंगल रेखा पर मछली का निशान हो तो यह बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि ऐसा व्यक्ति अकूत धन-संंपत्ति का मालिक होता है। साथ ही इन लोगों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है। वहीं ये लोग साहरी और निडर होते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं। ये लोग शीरीरिक दृष्टि से हष्ट- पुष्ट होते हैं। साथ ही इनकी लंबाई अच्छी होती है। ये लोग आवेश में आकर कुछ भी कर सकते हैं।

वहीं यदि मंगल रेखा भाग्य रेखा से जाकर मिल जाए तो ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय जल्दी होता है। लेकिन अगर ये रेखाएं ह्रदय रेखा से मिल जाएं तो व्यक्ति ज्यादा भावुक होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल