Taurus Eight Years Horoscope: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि न्यायप्रिय दाता शनि देव 30 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं समृद्धि और उन्नति के दाता गुरु बृहस्पति 13 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं अन्य ग्रह एक से दो महीने में गोचर करते हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 5 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 5 साल वृष राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…
जानिए, वृष राशि के जातकों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे
वैदिक ज्योतिष अनुसार वृष राशि के स्वामी धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह होते हैं और शुक्र ग्रह की शनि और बुध देव के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव आपकी गोचर कुंडली में कर्म भाव पर विराजमान हैं और वह साल 2023, 24 और 25 की आधी साल तक करियर और कारोबार के भाव पर ही स्थित रहेंगे। इसलिए आजीविका के साधनों में वृध्दि हो सकती है। वहीं नेतृत्व क्षमता का विकास करेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट शनि देव के आशीर्वाद से प्राप्त होगा। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। मान- सम्मान की आपको प्राप्ति होगी।
साथ ही कार्य की सिद्धि होगी। वहीं ससुराल से धन और मान- सम्मान की प्रात्ति होगी। लेकिन शनि देव की तीसरी दृष्टि साल 2023,24 और 25 के आधी साल तक आपके खर्च के घर पर रहेगी। साथ ही वैराग्य, मोक्ष और सन्यास के स्थान पर भी रहेगी। इसलिए खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही वैराग्य का भाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं ऐसी फीलिंग आएंगी कि घर- परिवार को छोड़ दूं। स्वभाव थोड़ा शांत होगा।
ये साल रहेंगे विशेष लाभकारी
वहीं साल 2025 के आधी साल बाद स्पेशल लाभकारी स्थिति बनेंगी और मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी। आपको विशेष रूप से कार्यस्थल पर सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं साल 2026 और 27 भी महत्वपूर्ण हैं। वहीं शनि देव की सप्तम दृष्टि आपके बुध्दि, उन्नति के घर पर होगी। इसलिए संतान की उन्नति होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। प्रेम- विवाह में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको सोची हुई योजनाएं साल 25, 26 और 2027 में पूर्ण होती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही संतान की शादी के योग बनेंगे।
ये साल हो सकते हैं कष्टकारी
वहीं आपके लिए साल 2028, 29 और 30 थोड़े कष्टकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। कोई बड़ा पैसे का लॉस हो सकता है। साथ ही आपको अपने लोग धोखा दे सकते हैं और भाग्य का कम साथ मिलेगा। मेहनत का फल कम प्राप्त होगा। क्योंकि शनि देव नीच अवस्था में होंगे और ये रोग, शत्रु के स्थान पर होंगे। इसलिए रोग पर धन खर्च हो सकते हैं। परिवार में धन का खर्च हो सकता है।
इन सालों में मिलेगा गुरु ग्रह का आशीर्वाद
वृष राशि के जातकों को 2028 के शुरू के छह महीने आपको गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। धनलाभ और तरक्की के योग बनेंगे। वहीं वर्ष 2024 में मार्च के बाद आपको खोया हुआ मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं 5 वर्ष आपको बेहद महत्वपूर्ण हैं, साल 2023, 24, 25, 26 और 27। इसलिए जो करना है तो इन सालों में कर लीजिए। साथ ही अगर आप पर शनि की महादशा चल रही है या आपकी कुंडली में शनि देव कुंभ और मीन राशि में विराजमान हैं, तो आपको विशेष लाभ होगा। क्योंकि आपके कर्म और भाग्य के स्वामी शनि देव हैं।