Neechbhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार एक निश्चित अंतराल पर अस्त और नीच होते हैं। इस अवस्था का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह अभी नीच अवस्था में अस्त होकर गोचर कर रहे हैं। जिससे दुर्लभ नीचभंग राजयोग का निर्माण हुआ है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बने हुए हैं। क्योंकि इनकी गोचर कुंडली में नीचभंग राजयोग बन रहा है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह नीचभंग राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए अगर आप ट्रैडर, लाइजनर, रियल स्टेट, कमीशन, शेयर ब्रोकर, स्टॉक मार्केट और एस्पोर्ट- इंपोर्ट का काम है, तो आपको बहुत पैसा मिल सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। बस आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं बुध और गुरु दशम भाव में स्थित हैं, गुरु कर्म भाव के कारक हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
नीचभंग राजयोग कन्या राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि इस राशि में बुध ग्रह उस स्थान पर दृष्टि डालता जिसमें वह बलवान होता है। वहीं नीचभंग राजयोग बन रहा है। इसलिए काम- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी लेन- बेच से लाभ मिल सकता है। वहीं आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं शनि आपको 11वें भाव में विराजमान हैं और यहां शनि अच्छा फल देते हैं। साथ ही कन्या राशि वालों के लिए धन और भाग्य का स्वामी 6 अप्रैल को शुक्र देव अष्टम भाव से निकलकर भाग्य स्थान पर आएंगे। इसलिए भाग्य से पैसे का लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं, उनको यह अवधि शानदार रह सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि का स्वामी गुरु हंस नाम का राजयोग बनाकर स्थित है और बुध ग्रह नीचभंग राजयोग बना रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह करियर और वैवाहिक जीवन के भाव के स्वामी हैं। इसलिए आप लोगों को धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही शनि देव तीसरे भाव में भ्रमण कर रहे हैं, तो आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप कोई जमीन- जायदाद खरीद सकते हैं। इस समय आप पुखराज पहन सकते हैं, जो आपको भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
नीचभंग राजयोग मीन राशि के लोगों को सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि का स्वामी गुरु स्वराशि में विराजमान है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सुख- साधनों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस समय आपको प्रयास करते रहना चाहिए। इस समय आप पुखराज पहन सकते हैं, जो आपको लकी साबित हो सकता है।