Sun Transit In Leo: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी उच्च और स्वराशि में संचरण करते हैं। जिसका असर मावन जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही साथ ही इस समय आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। वहीं जीवनसाथी की तरक्की होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों को जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस दौरान आप अच्छी खासी बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। वहीं इस अवधि में आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव का राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। वहीं सूर्य देव इस भाव में बहुत ही मजबूत माने जाते हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको अपना लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही धर्म- कर्म के काम में आपकी रूचि बढ़ सकती है। वहीं इस अवधि में आपको पूर्व में किए गए निवेशओं से लाभ होगा और उनसे अच्छा रिटर्न मिलेगा। साथ ही आप इस अवधि में यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।