Sun Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। मतलब सूर्य देव जिन लोगों की कुंडली में सकारात्मक स्थित होते हैं। उनके पिता और बॉस के साथ संबंध अच्छे रहते हैं। साथ ही ऐसे लोग सरकारी नौकरी पाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव लगभग 1 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि सूर्य देव ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है और वह 17 सितंबर तक सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जो आपको शुभ साबित हो सकती है। वहीं सूर्य देव की कृपा से आपको करियर और कारोबार में लाभ के आसार हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को इस समय अच्छी सफलता मिल सकती है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपका मन धर्म- कर्म के काम में लगेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए 17 सितंबर तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में सफल हो सकते हैं। साथ ही घरेलू मामलों में चल रहा तनाव दूर होगा। वहीं छात्र इस समय किसी उच्च संस्थान में एडमिशन भी ले सकते हैं। वहीं यह समय उन लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। जो लोग मीडिया, कम्यूनिकेशन और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य देव का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए 17 सितंबर तक आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। वहीं करियर के संबंध में आपको शानदार मौके इस वक्त मिल सकते हैं। साथ ही अगर आपने कही पुराना निवेश कर लिया है, तो उसमें आपको लाभ के आसार हैं।