Sun Planet Ke Upay: वैदिक ज्योतिष अनुसार सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद और समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही सूर्य देव पिता के कारक होते हैं। वहीं स्त्री की कुंडली में यह पति के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं और मेष राशि में यह उच्च होते हैं, जबकि तुला इसकी नीच राशि मानी जाती है। साथ ही सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में 1 महीने का समय लगाते हैं। व्यक्ति के शरीर में सूर्य उसके हृदय को दर्शाता है। आइए जानते हैं सूर्य देव से होने वाले रोग और उनके उपाय…

हो सकते हैं आंख और ह्रदय के रोग

वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह अगर कुंडली में नकारात्मक और अशुभ स्थित हो तो व्यक्ति ह्रदय से संबंधित रोग हो सकते हैं। साथ ही व्यक्ति को आंंख से संबंधित रोग भी हो सकते हैं। सूर्य देव अगर शनि देव से पीड़ित हैं तो व्यक्ति को रक्त चाप जैसी बीमारी हो सकती हैं। साथ ही जबकि गुरु से पीड़ित होने पर जातक को उच्च ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है।

हो सकती हैं ये बीमारी

वैदिक ज्योतिष अनुसार अगर सूर्य ग्रह कुंडली में नीच या अशुभ के स्थित हैं तो व्यक्ति को चेहरे में मुहांसे, तेज़ बुखार, टाइफाइड, मिर्गी, पित्त की शिकायत आदि बीमारी हो सकती हैं। 

आत्मविश्वास में हो सकती है कमी

सूर्य देव अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में नकारात्मक स्थित हो तो व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। साथ ही उसका चेहरा तेजहीन हो सकता है।

करें ये उपाय

आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें

रव‍िवार के द‍िन आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही सूर्य देव को तांबे के पात्र में जल अर्पित करें। वहीं अपनी मनोकामना मांगें।

इन मंत्रों का भी करें जाप

अगर कुंडली में सूर्य देव नकारात्मक या अशुभ स्थित हों तो  ‘ऊं सूर्याय नम:,’ ‘ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः,’ ‘ऊं घृणि: सूर्यादित्योम’ और ‘ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:’ मंत्रों का जाप करेंगे। ऐसा करने से सूर्य देव के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है।

इन चीजों का करें दान

रविवार को तांबा और गेहूं का दान किसी जरूरतमंद या गरीब को करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सूर्य दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल