Surya Grahan 2025 and Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 में सूर्य ग्रहण और सूर्य- शनि की युति का संयोग एक साथ बनने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले 29 मार्च को शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि से मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करने के कारण मीन राशि में शनि और सूर्य की युति भी होगी। इसके अलावा सबसे खास बात यह कि 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैंं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण और सूर्य- शनि की युति का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही  नौकरीपेशा के लिए उत्तम साबित होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य ग्रहण और सूर्य- शनि की युति का संयोग वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस दौरान व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिल सकेगा। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण और सूर्य- शनि की युति का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं घर पर आप कई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं हर काम में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। काफी समय से जो काम पूरा नहीं हो पा रहा था, जल्दी पूरा कर सकेंगे। खूब तरक्की के साथ धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025