Surya Dev Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है और सूर्य देव को ज्योतिष में आत्म, पिता और नौकरी, बॉस का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 मई को वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं, आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य देव का गोचर मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं नौकरपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और आपको अच्छा सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं जो लोग मीडिया, मार्केटिंग वर्कर और जिनका क्षेत्र वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, उनको ये समय शानदार हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि के ही स्वामी हैं और उनका गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए यह अवधि बहुत ही अनुकूल रहने वाली है। इस समय व्यापार में कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है और जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई जॉब मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप यात्राएं कर सकते हैं, जो अनुकूल रहेंगी। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। इस समय आप आध्यात्म से भी जुड़ सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल