Sun Planet Made In Powerful Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है और मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। वहीं सूर्य देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य देव को ताकत मिलेगी। वहीं सूर्य देव अपनी राशि सिंह से 11वें भाव में आ जाएंगे। ज्योतिष में 11वें भाव को इनकम का भाव माना जाता है। वहीं 15 जून से 17 जुलाई के बीच में बुध और सूर्य की युति भी बनेगी। इसलिए इस अवधि में 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को शक्तिशाली राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको विदेशों से धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। आप इस अवधि में लोकप्रिय होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शक्तिशाली राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आय स्थान में संचरण कर रहे हैं। वहीं सूर्य देव भाई- बहन, विदेश, मांगलिक कार्यक्रम के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाई- बहन का सहयोग मिलेगा। साथ ही विदेशों से धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन लोगों को यह समय शानदार साबित हो सकता है। कोई पद भी मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का शक्तिशाली राजयोग बनाना धनु राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपके भाग्य स्थान के स्वामी हैं। वहीं सातवें भाव में गोचर करेंगे। साथ ही सप्तम दृष्टि से धनु राशि को देखेंगे। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों की जिंदगी अच्छी रहेगी। साथ ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके मान- सम्मान की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे, वो बनने लगेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल