Sun Transit In Mesh In 2024: साल 2024 छोटे- बड़े ग्रह अपना उच्च और नीच राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य देव का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि सूर्य देव साल 2024 की शुरुआत में अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। जिससे वह अपना पूर्ण देना शुरू करेंगे। साथ ही इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी 2024 में किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन लोगों को अपार धन और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हेैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर ही भ्रमण करेंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी मंगल देव के मित्र हैं। इसलिए इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं इतना ही नहीं आपके लिए आर्थिक लाभ के योग भी बन रहा है। साथ ही आप अपनी बुद्धि विवेक और वाणी की मदद से अपना सभी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपको संतान से संबंधित समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य देव का मेष राशि में प्रवेश आप लोगों के लिए आय और लाभ की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपको भूमि या संपत्ति के खरीदने और बेचने से लाभ मिलेगा। साथ ही आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार भी मिल सकता है।
साथ ही इस राशि के जो लोग विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं उनके लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं इस अवधि में आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत आप लोगों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि बहुत ही शुभ रहने वाला है। साथ ही कारोबार का विस्तार होगा। इस राशि के जो लोग विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं उनके लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।