Sun And Mangal Conjunction: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहोंं के साथ युति बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दो मित्र ग्रह सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है। यह युति फरवरी की शुरुआत में बनेगी। ऐसे में युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 में अपार धन की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशिया कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल ग्रह की युति लाभकारी साबित होगी। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा और व्यापारियों को मंगल और सूर्य की युति से अच्छा फायदा मिलेगा और आमदनी में वृद्धि के नए नए मार्ग बनेंगे। अगर आप जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को भी अच्छा धनलाभ होगा। वहीं इस समय व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही छात्रों के लिए साल 2024 काफी अनुकूल रहेगा और शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जो जातक सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस साल शुभ समाचार मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य और मंगल की युति बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं आपके मान-सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। नए साल में आप बचत करने में कामयाब होंगे और बैंक बैलेंस में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगंलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य का संयोग अनुकूल सिद्ध होगा। क्योंकि यह युति आपकी राशि से यह युति धन और वाणी के स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय आकस्मिक धन की प्राप्ति होती रहेगी। वहीं इस दौरान नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। करियर में आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे और आपके आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल