Sun Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दूसऱे भाव में गोचर करेंगे। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय उधार धन मिल सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान और बुद्धि का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं और अपना काम समय पर पूरा भी करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और सरकारी योजनाओं का भी अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं धर्म- कर्म के काम में आपकी रूचि बढ़ेगी।